करंट लगने से महिला की मौत

मधेपुरा। मवेशी के लिए खेत में चारा लेने गई महिला की मौत करंट लगने से हो गई। जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:33 PM (IST)
करंट लगने से महिला की मौत
करंट लगने से महिला की मौत

मधेपुरा। मवेशी के लिए खेत में चारा लेने गई महिला की मौत करंट लगने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत के वार्ड संख्या 10 के मुन्ना ऋषदेव की पत्नी रेखा देवी मेडिकल कॉलेज के पीछे घास काट रही थी। घास काटने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गई। इससे वह अचेत होकर गिर गई। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह खेत में बेहोश मिली। उसके बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी