धान की फसल में बदमाशों ने लगाई आग

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की शहजादपुर पंचायत के शेखपुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:40 PM (IST)
धान की फसल में बदमाशों ने लगाई आग
धान की फसल में बदमाशों ने लगाई आग

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की शहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने धान की फसल में आग लगा दी। आग लगने से फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गई। फसल तैयारी के लिए काटकर खेत में रखा हुआ था। फसल जलने से किसान के सामने दिक्कत आ गई। फसल में आग लगाने को लेकर किसान ने आज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायत आवेदन में किसान ने कहा है कि अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगाकर जमा धान के फसल को नष्ट कर दिया गया। शेखपुर चमन गांव निवासी प्रकाश चौरसिया के पुत्र दिलो चौरसिया ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है ।जिसमें कहा गया कि 10 कट्ठा खेत ठीका पर लेकर खेती कर रहे थे।जहां खेत से फसल की कटाई कर तैयारी कर खेत में जमा कर रखे थे। फसल कटाई के बाद वह घर चले आए। करीब आठ बजे रात में वह अपने घर पर खाना खा रहे थे। लोगों का हो हल्ला सुनकर वह भी घर से बाहर आए। पता चला कि उसके फसल में किसी ने आग लगा दिया। वह भाग कर खेत पहुंचे। तबतक फसल जलकर राख हो चुका था।शिकायत आवेदन में यह भी बताया गया कि उनका गांव में किसी से अदावत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव में वह शाहजदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 से सदस्य पद के प्रत्याशी है। नाम निर्देशन के दिन भी दरबाजे पर रखे उनकी बाइक में किसी ने आग लगा दिया था। घटनाक्रम चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी