ढाई माह में हुई 68 घटनाएं, सिंहेश्वर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश

मधेपुरा। थाना क्षेत्र में अपराध की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। ढाई माह के दौरान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 12:51 AM (IST)
ढाई माह में हुई 68 घटनाएं, सिंहेश्वर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश
ढाई माह में हुई 68 घटनाएं, सिंहेश्वर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश

मधेपुरा। थाना क्षेत्र में अपराध की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। ढाई माह के दौरान विभिन्न 67 मामले दर्ज किए गए हैं। 68 मामले में 12 मामले गंभीर हैं। इसमें नौ चोरी व हथियार के बल पर तीन लूट की घटना शामिल हैं। इसमें भी पांच चोरी घर में की गई जबकि चार बाइक की चोरी हुई।

जानकारी के अनुसार, लूट के तीन मामलों में चार अप्रैल को हथियार के बल पर दुर्गा चौक पर दीपक अग्रवाल की दुकान से हथियार से लैस बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए थे। वहीं दो जून को बाजार में ही गम्हरिया के एक व्यक्ति से लूटपाट की गई थी। तीन जून को सिंहेश्वर-पिपरा रोड स्थित बाबा फ्यूल सेंटर के कर्मी से एक लाख 65 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इतने कांडों में पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली। दूसरी तरफ चोरी के नौ मामलों में 20 मार्च को भिरखी तुनयाही रोड वार्ड संख्या 24 निवासी संजय कुमार का बाइक मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी हुई। 23 मार्च को जजहट सबैला के झिटकिया वार्ड संख्या छह में चांद आलम के घर से लाखों की चोरी हुई। वहीं छह अप्रैल को तुरकाही निवासी सुबोध कुमार की बाइक मेडिकल कॉलेज से चोरी हो गई। 18 अप्रैल को थाना परिसर से सटे वार्ड संख्या आठ निवासी राजकुमार सिंह के सुने घर को चोरों ने निशाना बनाया। 23 अप्रैल को शांतिवन गली बजरंग बली के पास अशोक राम के घर में लाखों की चोरी हुई। पांच मई को दुर्गा चौक निवासी रघुनाथ भगत के घर से लाखों की चोरी हुई। 17 मई को गोपालपुर वार्ड संख्या एक निवासी सुशील कुमार के दरवाजे से बाइक की चोरी हुई। 22 मई को दुर्गा चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता को घर में ही बंद कर लाखों की चोरी की घटना हुई। दो जून को रिटायर्ड शिक्षक के बेटे से पेंशन का 98 हजार रुपये शरीर पर केमिकल छिड़क कर बदमाशों ने लूट लिए थे। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी