ममता कार्यकर्ता शोभा देवी की मौत से परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

लखीसराय । सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ममता कार्यकर्ता सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र की निस्ता निव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:36 PM (IST)
ममता कार्यकर्ता शोभा देवी की मौत से परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़
ममता कार्यकर्ता शोभा देवी की मौत से परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

लखीसराय । सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ममता कार्यकर्ता सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र की निस्ता निवासी शोभा देवी की मौत के बाद उसके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके एक पुत्र एवं तीन पुत्रियों का सहारा छिन गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा परिसर में मां की लाश पर पछाड़ खाकर उसकी बीस वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी। सूर्यगढ़ा सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता कुमारी द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। उसे ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ी। परंतु सूर्यगढ़ा सीएचसी में ऑक्सीजन नहीं रहने के कारण उसे ऑक्सीजन नहीं लगाया जा सका। इसके अलावा प्रसव कक्ष की इंचार्ज मीना मंजरी के पास पल्स ऑक्सीमीटर रहने के कारण उसका पल्स भी नहीं जांचा जा सका। संसाधन के अभाव के कारण डॉ. ममता कुमारी के काफी प्रयास के बावजूद सुमन कुमारी को होश नहीं आया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ममता कार्यकर्ता शोभा देवी के पति बबलू दास मजदूरी करता था। दोनों पति-पत्नी मिलकर एक पुत्र एवं चार पुत्रियों का भरण-पोषण करते थे। एक पुत्री की शादी भी किए। कुछ वर्ष पूर्व बबलू दास की मौत होने के बाद एक पुत्र एवं तीन पुत्री के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ममता कार्यकर्ता शोभा देवी के कंधों पर आ गई। ममता कार्यकर्ता शोभा देवी की मौत के बाद उसके बच्चों के भरण-पोषण एवं तीन पुत्रियों की शादी कैसे होगी? यह गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अगर स्वास्थ्य विभाग से अनुग्रह राशि देने में विलंब हुई तो परिवार की हालत काफी चिताजनक हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी