रामनरेश पांडेय को भाकपा का राज्य सचिव बनाए जाने पर हर्ष

लखीसराय । बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय को भाक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:50 PM (IST)
रामनरेश पांडेय को भाकपा का राज्य सचिव बनाए जाने पर हर्ष
रामनरेश पांडेय को भाकपा का राज्य सचिव बनाए जाने पर हर्ष

लखीसराय । बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय को भाकपा राज्य सचिव सर्वसम्मति से चुने जाने पर लखीसराय खेमयू कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। यूनियन के राज्य सचिव प्रमोद शर्मा, जिला कार्यकारी सचिव प्रमोद दास, जिला अध्यक्ष अक्षय लाल दास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पोखराज केवट, राज्य परिषद सदस्य उमेश दास, अर्जुन बिद, ज्ञानचंद राय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम नरेश पांडेय अपने संघर्ष के बल पर बिहार में पार्टी को मजबूत करने का काम किया। वे मधुबनी जिला के हरकाठी विधान सभा से 1980 से 1995 तक विधायक रहे। वे एक जन नेता हैं जो लंबे काल से भाकपा के आंदोलन से जुड़े हुए हैं। उनके राज्य सचिव चुने जाने पर दिवंगत नेता सत्यनारायण सिंह के सपनों को बल मिलेगा। उनके नेतृत्व में भाकपा बिहार में एक नई ताकत बनकर उभर कर सामने आएगी।

chat bot
आपका साथी