मुंगेर गोलीकांड के विरोध में युवकों ने निकाला शांति मार्च

लखीसराय । मुंगेर में बड़ी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में एक छात्र क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:49 PM (IST)
मुंगेर गोलीकांड के विरोध में युवकों ने निकाला शांति मार्च
मुंगेर गोलीकांड के विरोध में युवकों ने निकाला शांति मार्च

लखीसराय । मुंगेर में बड़ी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में एक छात्र की हुई मौत के विरोध में हलसी प्रखंड मुख्यालय में शांति मार्च निकाला। विभिन्न गांव के युवक शनिवार को पांच बजे शाम में हलसी चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद तख्ती पर कई तरह की स्लोगन लिखकर अपना विरोध दर्ज किया। युवकों ने हिदू एकता जिदाबाद, नौजवानों पर अत्याचार बंद करो, अनुराग के हत्यारे को कड़ी सजा दो आदि नारे लगा रहे थे। युवक लखीसराय-सिकन्दरा मुख्य सड़क से अंबेडकर चौक, प्रखंड मुख्यालय होते हुए हलसी थाना पहुंचे। शांति मार्च में प्रखंड के बघोर गांव के प्रफुल्ल कुमार, अमित कुमार पवन कुमार, धर्मराज कुमार, जवाहर कुमार, गुलशन कुमार सहित दर्जनों युवक शामिल थे। प्रफुल्ल ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस ने जालियावाला बाग की तरह कांड की है। गोली कांड में अनुराग कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के कार्य किये जाने से लोगों के बीच आक्रोश है लेकिन नौजवान शांति का कार्य रहे हैं। उन्होंने आम लोगों के अलावे पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि बेवजह लोगों को परेशान नहीं करें।

chat bot
आपका साथी