लखीसराय में खुलेगा आरटीपीसीआर जांच लैब : विधानसभा अध्यक्ष

लखीसराय । बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:04 PM (IST)
लखीसराय में खुलेगा आरटीपीसीआर जांच लैब : विधानसभा अध्यक्ष
लखीसराय में खुलेगा आरटीपीसीआर जांच लैब : विधानसभा अध्यक्ष

लखीसराय । बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखीसराय पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौधरी के साथ सदर अस्पताल लखीसराय परिसर में 17 लाख की लागत से बन रहे ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना के पदाधिकारी सूर्यप्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष को ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी दी। उन्होंने परियोजना पदाधिकारी को गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि आठ अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आक्सीजन प्लांट निर्माण स्थल के आगे की जमीन पर फैली गंदगी और जलजमाव को देख विधानसभा अध्यक्ष ने सिविल सर्जन को इसका समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी दी कि लखीसराय में आरटीपीसीआर जांच लैब की स्थापना की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है। लैब स्थापना के लिए पुराने सदर अस्पताल भवन के चिन्हित कमरों का विधानसभा अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही लैब स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सदर अस्पताल परिसर में जीविका दीदी किचन खोलने को लेकर चल रही तैयारी का विधानसभा अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जल्द ही लखीसराय में आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। जहां प्रति मिनट 500 लीटर आक्सीजन प्लांट से उत्पादित होगी। जिससे जिलावासियों को आक्सीजन के अभाव नहीं झेलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी किचन की व्यवस्था होने से अस्पताल में आने वाले रोगी एवं उसके अटेंडेंट को भी भोजन की व्यवस्था होगी एवं आरटीपीसीआर लैब की व्यवस्था हो जाने से कोरोना जांच में लोगों को जल्दी रिपोर्ट मिलेगी। अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु जीएनएम द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत किया कि चालक के अभाव में सरकारी बस बेकार पड़ा हुआ है और हमलोगों को एम्बुलेंस से ढोया जाता है। जिस पर अध्यक्ष ने डीएम और सीएस को इसका समाधान करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी