दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन

लखीसराय। शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे मैदान की बैठक धीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2018 में होने वाले श्री दुर्गा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाए जाने एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:18 PM (IST)
दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन
दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन

लखीसराय। शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे मैदान की बैठक धीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2018 में होने वाले श्री दुर्गा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाए जाने एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से पंजाबी मुहल्ला श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में धीरज कुमार अध्यक्ष, शिवम पासवान सचिव, जॉन मिल्टन पासवान सचिव, विनोद कुमार पासवान का चयन उप सचिव पद पर किया गया। जबकि विकास ¨सह कोषाध्यक्ष, गोपाल ¨सह उप कोषाध्यक्ष, रोहित पासवान संरक्षक मंत्री, मोनू कुमार सूचना मंत्री, मंजीत कुमार पूजा मंत्री, नितेश कुमार पुजारी एवं राजा पासवान का चयन विसर्जन मंत्री के रूप में किया गया है। इसी प्रकार अजय कुमार, दीपक कुमार, गुलशन कुमार, बबलू, सुधा, बंटी कुमार एवं रणधीर कुमार कार्यकारिणी सदस्य के अलावा दर्जनों साधारण सदस्य बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी