राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

लखीसराय । जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में 18 मई को राजा नामक युवक क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM (IST)
राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

लखीसराय । जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में 18 मई को राजा नामक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के नामजद मुख्य आरोपित प्रेम कुमार ने शनिवार को नाटकीय ढंग से लखीसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित प्रेम को जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि एसडीपीओ रंजन कुमार ने करते हुए बताया कि पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर किया है। शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हत्या के बाद अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए पुलिस को चकमा देकर आरोपित प्रेम कुमार ने लखीसराय कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस अब प्रेम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। जानकारी हो कि राजा हत्याकांड में कुल छह नामजद किए गए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बना रही थी। दो जून को कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को पिपरिया थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने मुख्य आरोपित प्रेम कुमार सहित सभी छह के घरों पर चस्पाया था। उसी दिन से कयास लगाया जा रहा था कि प्रेम कुमार कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। लंबे समय तक मृतक राजा और आरोपित प्रेम दोनों दोस्त बनकर दियारा में शराब की तस्करी का धंधा किया। दोनों में बीच हुए विवाद के बाद प्रेम ने अपने दोस्त राजा की 18 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रेम के सरेंडर करने के बाद अन्य फरार आरोपित उसके पिता परमेश्वरी सिंह, शंकर सिंह एवं उनके पुत्रों अभिमन्यु कुमार एवं गोपाल कुमार, सुबोध सिंह के पुत्र शुभम कुमार की तलाश पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी