आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

लखीसराय। विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:04 AM (IST)
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

लखीसराय। विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। बड़हिया प्रखंड अंतर्गत जैतपुर पंचायत के गढ़ टोला स्थित लवकुश संयुक्त विद्यार्थी शाखा के तत्वावधान में संघ के 96 वर्ष पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वाजारोहण से किया गया। इस मौके पर जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख नवीन कुमार सिंह एवं मुख्य शिक्षक राजकुमार की देखरेख में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में दर्जनों स्वयंसेवक शामिल हुए। मुंगेर विभाग टोली के सदस्य पीयूष कुमार झा ने बौद्धिक देते हुए कहा कि संघ विगत 96 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। बगैर शक्ति के ज्ञान व धन का सही उपयोग नहीं किया जा सकता है। हिदू समाज को संगठित करने का काम संघ कर रहा है। समाज में समरसता सछ्वाव फैलाने का काम संघ अनवरत कर रहा है। इस अवसर पर मौजूद स्वयंसेवकों ने पारंपरिक शस्त्र तलवार व कटार का पूजन किया। कार्यक्रम का समापन संघ की सामूहिक प्रार्थना से की गई। इस मौके पर अमृत कुमार, हनुमान यादव, रवि कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे।

बड़हिया में 22 स्थानों की प्रतिमा का आज होगा विसर्जन

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड के 22 स्थानों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। शनिवार के कारण इन स्थलों पर विसर्जन नहीं किया गया। मान्यताओं के अनुसार शनिवार और मंगलवार को बेटी की विदाई नहीं होती है। इस कारण आस्था की वजह से समिति ने ऐसा निर्णय लिया। हालांकी बड़ी दुर्गा सहित नगर की तीन प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की रात को ही गंगा नदी में कर दिया गया। स्थानीय गणेश मंदिर, नागवती स्थान, पाकड़तर, कृष्ण चौक स्थित थानेश्वरी दुर्गा, शंकर मिल स्थित छोटी दुर्गा, स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर सहित इंदुपुर, हिरदनबीघा, गंगासराय, जैतपुर, खुटहा डीह, चेतन टोला, आदर्श लक्ष्मीपुर, गढ़ लक्ष्मीपुर, दरियापुर, धीरा डाढ, सदायबिगहा, निजाय, भानपुर, वीरूपुर एवं लोहरा के मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन लोगों ने रविवार को भी किया। वार्ड संख्या 18 स्थित यूको बैंक गली में भारत माता पूजा समिति द्वारा भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा।

chat bot
आपका साथी