मवि मानो में इनर व्हील ने किया पौधारोपण

लखीसराय । बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को इन व्हील क्लब ने भी पर्यावरण संरक्षण के प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
मवि मानो में इनर व्हील ने किया पौधारोपण
मवि मानो में इनर व्हील ने किया पौधारोपण

लखीसराय । बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को इन व्हील क्लब ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। सूर्यगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय माने के परिसर में इनर व्हील क्लब लखीसराय के सौजन्य से पौधारोपण का कार्य अध्यक्ष मधुलिका प्रियदर्शनी की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर शिक्षिका प्रियंका कुमारी, शिक्षक मुरारी कुमार, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार ने पौधारोपण किया। उक्त लोगों ने आम, नीम, तुलसी, अमरुद, बेल एवं अशोक के पौधे विद्यालय परिसर में लगाए। मधुलिका प्रियदर्शनी ने बताया कि महिलाओं की संस्था इनर व्हील क्लब एवं पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी शहर में व्यापक तरीके से की जा रही है। पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी