नायडू हाउस विजेता एवं विवेकानंद हाउस रहे उप विजेता

संवाद सहयोगी लखीसराय भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM (IST)
नायडू हाउस विजेता एवं विवेकानंद हाउस रहे उप विजेता
नायडू हाउस विजेता एवं विवेकानंद हाउस रहे उप विजेता

संवाद सहयोगी, लखीसराय : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित संत माइकल्स स्कूल में नालेज गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद के जरिए प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। प्रतियोगिता में कंवर्सन, जेनरल नालेज, शब्द लेखन, खेल, कोविड-19, शब्द संक्षेपण, जेनरल साइंस एवं डा. राजेन्द्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद, जवाहरलाल नेहरू, सरोजनी नायडू एवं मदर टेरेसा जैसे महापुरुषों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। चार घंटे तक चले कुल दस राउंड की प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने किया। इससे पहले केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवनाथ राम एवं एसबीआइ के पूर्व मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्राचार्य गीता शर्मा ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। कुल 104 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस से 26 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में मिले नंबर के आधार पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद साहू, डा. संतोष कुमार एवं वार्ड पार्षद हीरा साव ने सरोजनी नायडू हाउस को विजेता एवं स्वामी विवेकानंद हाउस को उप विजेता खिताब से नवाजा गया। राजेंद्र एवं टैगोर हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागी को मोमेंटो, मेडल, कलम एवं स्कूल डायरी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक अरुण कुमार, राज लक्ष्मी, रौनक, कुंदन, राम कुमार, अंजू, रीया, प्रीति, वंदना, माही, कृतिका कुमारी, जीतेन्द्र, विक्की, अभियांशु कुमार एवं स्काउट एंड गाइड ट्रेनर मनीष कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी