बड़हिया के नौ में सात पंचायतों के निवर्तमान मुखिया की गई कुर्सी
संवाद सहयोगी लखीसराय पंचायत चुनाव में बदलाव की बयार बह रही है। बुधवार को बड़हिया प्रखं
संवाद सहयोगी, लखीसराय : पंचायत चुनाव में बदलाव की बयार बह रही है। बुधवार को बड़हिया प्रखंड के नौ पंचायतों की हुई मतगणना में सात पंचायतों में निवर्तमान मुखिया को जनता ने पूरी तरह नकार दिया। जिसके कारण करारी हार का सामना करना पड़ा। गंगासराय पंचायत के एक मात्र निवर्तमान मुखिया मेघु कुमार ने दूसरी बार जीत दर्ज की। मेघु ने पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह को पराजित किया। जबकि जैतपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया चंदा देवी की पुत्रवधु सोनम कुमारी नई मुखिया चुनी गई हैं। बड़हिया प्रखंड के खुटहा पूर्वी पंचायत में 15 वर्षों से मुखिया पद पर काबिज बाहुबली अवधी सिंह की पत्नी पिकी देवी को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां से करुणा देवी नई मुखिया चुनी गई। खुटहा पश्चिमी पंचायत में पूर्व मुखिया रामानुज सिंह की पत्नी निवर्तमान मुखिया कंचन देवी को भी जनता ने नकार दिया और वहां विपिन सिंह नए मुखिया निर्वाचित हुए। बड़हिया टाल क्षेत्र के पाली, गिरधरपुर और एजनीघाट पंचायत के निवर्तमान मुखिया को करारी हार मिली। डुमरी पंचायत में 10 वर्षों से काबिज निवर्तमान मुखिया मिन्नी देवी को डुमरी गांव के एक युवा गुलशन कुमार ने सबसे अधिक 1,416 मतों से जीत दर्ज किया। बड़हिया प्रखंड के निर्वाचित मुखिया और प्राप्त मत
पाली पंचायत
लक्ष्मी देवी, विजेता, प्राप्त मत 1,342
निवर्तमान मुखिया अनिता देवी, प्राप्त मत 803 एजनीघाट पंचायत
प्रतिभा देवी, विजेता, प्राप्त मत 900
मुस्कान कुमारी, प्राप्त मत 697
निवर्तमान मुखिया, निर्मला देवी, प्राप्त मत 358
गिरधरपुर पंचायत
अर्चना देवी, विजेता, प्राप्त मत 1,427
नीरू देवी, प्राप्त मत 1,073
निवर्तमान मुखिया नीतू देवी, प्राप्त मत 912 डुमरी पंचायत
गुलशन कुमार, विजेता, प्राप्त मत 3,079
निवर्तमान मुखिया मिन्नी देवी, प्राप्त मत 1,663 गंगासराय पंचायत
निवर्तमान मुखिया मेघु कुमार, विजेता प्राप्त मत 1,879
राजेश कुमार सिंह, प्राप्त मत 1,781 जैतपुर पंचायत
सोनम कुमारी, विजेता, प्राप्त मत 915
नीतू देवी, प्राप्त मत 794 लक्ष्मीपुर पंचायत
राजेश कुमार, विजेता प्राप्त मत 2900
आरती देवी, प्राप्त मत 2203 खुटहा पश्चिमी पंचायत
विपीन सिंह, विजेता, प्राप्त मत 2,642
निवर्तमान मुखिया कंचन देवी, प्राप्त मत 1,364 खुटहा पूर्वी पंचायत
करुणा देवी, विजेता, प्राप्त मत 2,574
निवर्तमान मुखिया पिकी देवी, प्राप्त मत 1,336