पैक्स व व्यापार मंडल को अरवा चावल मिलिग का भी मिले आदेश

संवाद सहयोगी लखीसराय स्थानीय जमुई मोड़ स्थित जिला पैक्स अध्यक्ष संघ कार्यालय में बुधवार को जिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM (IST)
पैक्स व व्यापार मंडल को अरवा चावल मिलिग का भी मिले आदेश
पैक्स व व्यापार मंडल को अरवा चावल मिलिग का भी मिले आदेश

संवाद सहयोगी, लखीसराय : स्थानीय जमुई मोड़ स्थित जिला पैक्स अध्यक्ष संघ कार्यालय में बुधवार को जिला पैक्स संघ की बैठक जिलाध्यक्ष दिगम कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें धान खरीदारी की रफ्तार में तेजी लाने में व्यापार मंडल एवं पैक्स को होने वाली समस्याओं के समाधान कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि पैक्स एवं व्यपार मंडल की समस्याओं के समाधान के लिए 16 नवंबर को ही जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया है, परंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण धान की खरीदारी में तेजी नहीं आ रही है। सरकारी दिशा निर्देश के मुताबिक पैक्स एवं व्यापार मंडल को अब सिर्फ उसना राइस मील पर ही मिलिग कराना है। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि जिले के पैक्स, व्यापार मंडल एवं राज्य खाद्य निगम में भंडारण की क्षमता का घोर अभाव है। जिले के उसना राइस मिल की दूरी करीब 50 किलोमीटर दूर है। ऐसी स्थिति में पैक्स एवं व्यापार मंडल को परिवहन व्यय एवं मजदूरी का बोझ उठाना पड़ेगा। अरवा चावल मिलिग कराने की पैक्स एवं व्यापार मंडल को स्वीकृति नहीं मिलने पर ससमय सरकारी ऋण वापस नहीं होगा तथा आर्थिक बोझ बढ़ेगा। बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों ने जिलाधिकारी से पैक्स के प्रतिनिधिमंडल एवं संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर पैक्स एवं व्यपार मंडल को अरवा चावल एवं उसना चावल मिलिग कराने का अनुपात निर्धारित कर पैक्स एवं व्यापार मंडल की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। जिससे कि द्रुत गति से धान की खरीदारी की जा सके। बैठक में कोषाध्यक्ष रामनरेश सिंह, संयुक्त सचिव बाल्मीकि सिंह, बनारसी प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, राजीव कुमार, आनंदी यादव आदि पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी