सुंदरकांड, संगीतमय रामकथा के साथ सजेगा राम दरबार

संवाद सहयोगी, लखीसराय : श्री रामचरित्र मानस प्रचार समिति लखीसराय के तत्वावधान में शहर के नया बाजार स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 07:33 PM (IST)
सुंदरकांड, संगीतमय रामकथा के साथ सजेगा राम दरबार
सुंदरकांड, संगीतमय रामकथा के साथ सजेगा राम दरबार

संवाद सहयोगी, लखीसराय : श्री रामचरित्र मानस प्रचार समिति लखीसराय के तत्वावधान में शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान में 24 से 30 नवंबर तक सुंदरकांड संगीतमय रामकथा के साथ-साथ राम दरबार का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। रामकथा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार की देर शाम शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन में श्री रामचरित मानस प्रचार समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, डा. प्रवीण कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सीताराम सिंह, रामसेवक चौधरी, प्रो. मनोरंजन कुमार आदि मौजूद थे। बैठक के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रामकथा के तैयारी की जानकारी मीडिया को दी। डा. प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री रामचरित मानस प्रचार समिति द्वारा वर्षों से शहर में रामकथा का आयोजन कराया जाता रहा है। हाल के वर्षों में कोरोना काल एवं अन्य कतिपय कारणों को लेकर आयोजन नहीं हो पाया था। लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिद्धपीठ श्री सियाराम किला झुनकी घाट अवधधाम उत्तरप्रदेश के कथावाचक श्री स्वामी प्रभंजनानंद शरण जी महाराज का आगमन हो रहा है। जिनकी अमृत वाणी की वर्षा होगी। इसके साथ ही छपरा के चर्चित भजन मंडली ललन तिवारी की टीम द्वारा प्रत्येक दिन सुबह में सुंदरकांड और संध्या सात बजे राम दरबार का आयोजन किया जाएगा। सरंक्षक डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में राम कथा की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है। रामकथा के श्रवण से लोगों में अच्छे भाव और भगवान के प्रति आस्था बढ़ती है। उन्होंने शहर के लोगों से रामकथा में आकर प्रवचन का आनंद लेने की अपील की। राम सेवक चौधरी ने बताया कि समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रो. रामेश्वर राय के निधन के पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पुन: रामकथा प्रारंभ करने का फैसला लिया गया।

chat bot
आपका साथी