रामगढ़ चौक प्रखंड में 717 अभ्यर्थियों के भाग्य पर मतदाता आज लगाएंगे मुहर

लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड की आठ पंचायतों में मुखिया सरपंच पंच ग्राम पंचायत सदस्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:43 PM (IST)
रामगढ़ चौक प्रखंड में 717 अभ्यर्थियों के भाग्य पर मतदाता आज लगाएंगे मुहर
रामगढ़ चौक प्रखंड में 717 अभ्यर्थियों के भाग्य पर मतदाता आज लगाएंगे मुहर

लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड की आठ पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के कुल 248 पद के विरुद्ध 717 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला बुधवार को 63,478 मतदाता करेंगे। मुखिया के मात्र आठ पद के लिए 64, सरपंच के आठ पद के लिए 43, ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 111 पद के लिए सबसे अधिक 425 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। सभी ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है। मतदान के बाद इन सभी अभ्यर्थियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटी में बंद हो जाएगा।

-----

रामगढ़ चौक प्रखंड में पंचायतवार मतदाता औरे पंचायत - 7,384 मतदाता भंवरिया पंचायत - 6,688 मतदाता सुरारी इमामनगर पंचायत - 7,913 मतदाता बिल्लो पंचायत - 9,167 मतदाता शरमा पंचायत - 8,546 मतदाता नंदनामा पंचायत - 8,282 मतदाता तेतरहट पंचायत - 7,846 मतदाता नोनगढ़ पंचायत - 7,653 मतदाता -----

कितने पदों पर होगा चुनाव

जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 - एक पद मुखिया - आठ सरपंच - आठ पंचायत समिति सदस्य - 10 ग्राम पंचायत सदस्य - 111 ग्राम कचहरी पंच - 111 ----

किस पद पर कितने अभ्यर्थी लड़ रहे चुनाव जिला परिषद सदस्य पद - सात मुखिया - 64 सरपंच - 43 पंचायत समिति सदस्य - 61 ग्राम पंचायत सदस्य - 425 ग्राम कचहरी पंच - 124 ----

जिला परिषद क्षेत्र 10 के इन अभ्यर्थी के भाग्य का होगा फैसला आशा देवी (शाहनगर) - चक्की आशा देवी (औरे) - लेडी पर्स उषा कुमारी (औरे) - लेटर बाक्स खुशबू कुमारी (नोनगढ़) - ताला और चाबी फूलो देवी ( बिहरोरा) - मक्का मंजू देवी (नंदनामा) - प्रेशर कूकर विमला देवी (गुलनी ) - रेल का इंजन

------

मतदान केंद्र व मतदाता

कुल मतदान केंद्र - 113 कुल मतदाता - 63,478 पुरुष मतदाता - 33,563 महिला मतदाता - 29,915

----

रामगढ़ चौक प्रखंड के इन बूथों पर होगी लाइव बेवकास्टिग

बिल्लो पंचायत - मतदान केंद्र संख्या 53 उच्च विद्यालय परसावां पूर्वी भाग।

शरमा पंचायत - मतदान केंद्र संख्या 62 उच्च विद्यालय बरतारा उत्तरी भाग।

तेतरहट पंचायत - मतदान केंद्र संख्या 92 मध्य विद्यालय तेतरहट उत्तरी भाग।

तेतरहट पंचायत - मतदान केंद्र संख्या 95 उच्च विद्यालय तेतरहट उत्तरी भाग।

chat bot
आपका साथी