किऊल स्टेशन पर एकल उपयोग प्लास्टिक को ले किया गया जागरूक

फोटो 12 एलएचके 32 नेहरू युवा केंद्र लखीसराय के बैनर तले एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रति लोग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:59 PM (IST)
किऊल स्टेशन पर एकल उपयोग प्लास्टिक को ले किया गया जागरूक
किऊल स्टेशन पर एकल उपयोग प्लास्टिक को ले किया गया जागरूक

फोटो : 12 एलएचके 32

नेहरू युवा केंद्र लखीसराय के बैनर तले एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

संवाद सहयोगी, लखीसराय : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे क्लीन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र लखीसराय ने किऊल रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को आरपीएफ, जीआरपी और किऊल स्टेशन के प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों ने भी सहयोग किया और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। किऊल रेलवे स्टेशन पर क्लीन इंडिया कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) अभिषेक आनंद ने किया। जानकारी हो कि भारत सरकार एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशव्यापी क्लीन इंडिया कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ एकल उपयोग प्लास्टिक की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। घरेलू उपयोग के कचरे के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अलख निरंजन गौड़, स्टेशन मास्टर पिटू कुमार, किऊल आरपीएफ के अभिषेक आनंद ने भी युवाओं से स्वच्छता के अनुकूल आचरण अपनाने की अपील की। इस अवसर पर अजय कुमार यादव, रंजीत यादव भूतपूर्व सैनिक, निलेश कुमार, भोला कुमार, सुभाष कुमार पटेल, कुमार विवेक पटेल, विजय कुमार, प्रशांत शंकर, शुभम सत्यम, केशव किशन का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी