लखीसराय प्रखंड में 317 पद के लिए 1,056 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

लखीसराय। लखीसराय प्रखंड की 10 पंचायतों में हर पद के लिए अभ्यर्थियों के बीच चुनावी घमासान होना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST)
लखीसराय प्रखंड में 317 पद के लिए 1,056 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
लखीसराय प्रखंड में 317 पद के लिए 1,056 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

लखीसराय। लखीसराय प्रखंड की 10 पंचायतों में हर पद के लिए अभ्यर्थियों के बीच चुनावी घमासान होना तय है। प्रखंड की कुल 10 पंचायतों में मुखिया के 10 पद के विरुद्ध 91 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। जिसमें 49 महिला अभ्यर्थी हैं। जबकि सरपंच के कुल 10 पद के लिए 53 में 26 महिला और पंचायत समिति सदस्य पद के कुल 15 पद के लिए सबसे अधिक 97 अभ्यर्थियों में से 53 महिलाओं ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। पंचायत स्तर पर इन तीनों पदों के लिए अभ्यर्थियों के बीच चुनावी घमासान होना तय माना जा रहा है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड की कुल 10 पंचायतों में मुखिया के 10, सरपंच के 10, पंसस के 15, पंच के 141, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 141 सहित कुल 317 पद के कुल 1,056 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। ----

मुखिया के लिए किस पंचायत से कितने अभ्यर्थी मोरमा पंचायत - 15 अभ्यर्थी दामोदरपुर पंचायत - 11 अभ्यर्थी खगौर पंचायत - 11 अभ्यर्थी अमहरा पंचायत - 10 अभ्यर्थी साबिकपुर पंचायत - आठ अभ्यर्थी बिलोरी पंचायत - छह अभ्यर्थी बालगुदर पंचायत - पांच अभ्यर्थी गढ़ीविशनपुर पंचायत - छह अभ्यर्थी महिसोना पंचायत - 12 अभ्यर्थी कचियाना पंचायत - सात अभ्यर्थी ---

सरपंच पद के लिए पंचायतवार अभ्यर्थियों की संख्या मोरमा पंचायत - पांच अभ्यर्थी दामोदरपुर पंचायत - 11 अभ्यर्थी खगौर पंचायत - चार अभ्यर्थी अमहरा पंचायत - पांच अभ्यर्थी साबिकपुर पंचायत - चार अभ्यर्थी बिलोरी पंचायत - पांच अभ्यर्थी बालगुदर पंचायत - पांच अभ्यर्थी गढ़ीविशनपुर पंचायत - तीन अभ्यर्थी महिसोना पंचायत - छह अभ्यर्थी कचियाना पंचायत - सात अभ्यर्थी -----

पंचायत समिति के 15 पद के लिए 97 अभ्यर्थी मैदान में पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक - छह अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो - पांच अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन - 10 अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या चार - पांच अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या पांच - पांच अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या छह - चार अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात - सात अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या आठ - पांच अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या नौ - 10 अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 - नौ अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या ग्यारह - चार अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 - चार अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 - नौ अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 - सात अभ्यर्थी पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 - छह अभ्यर्थी

chat bot
आपका साथी