पोलिग पार्टी व पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी

लखीसराय। जिले के हलसी प्रखंड में पहले चरण का चुनाव आठ अक्टूबर को होना है। जिसकी तैयार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:19 PM (IST)
पोलिग पार्टी व पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी
पोलिग पार्टी व पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी

लखीसराय। जिले के हलसी प्रखंड में पहले चरण का चुनाव आठ अक्टूबर को होना है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सोमवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की निगरानी में कार्मिक कोषांग द्वारा रेंडमाइजेशन कर चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मियों का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी द्वारा 4,121 पोलिग पार्टी एवं 265 पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट के अलावा मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी किया। दिन भर कार्मिक कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी वरीय लिपिक रवि कुमार, शिक्षक साधु रजक, जयंत कुमार सहित अन्य कर्मियों द्वारा द्वितीय नियुक्ति पत्र की विभागवार छटनी कर उसे तामिला कराने के लिए संबंधित विभागीय कार्यालय को भेजा गया। हलसी प्रखंड में कुल 888 कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

हलसी प्रखंड के 10 पंचायतों में कुल 148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर इस बार छह कर्मी की तैनाती होगी। चुनाव कराने के लिए 148 पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल 888 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हलसी प्रखंड में करीब दो दर्जन मिक्स बूथ बनाए गए हैं। जहां चार पुरूष और दो महिला कर्मी की ड्यूटी लगेगी। हर बूथ पर होगी चार मशीन, भेजा गया ईवीएम

पंचायत चुनाव में मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव ईवीएम से पहली बार होगा। इसके लिए हर बूथ पर चार मशीन रहेगी। सोमवार को मुख्यालय स्थित खेल भवन में बनाए गए वेयर हाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को हलसी प्रखंड मुख्यालय भेजा गया। आइटी मैनेजर राजीव कुमार ने बीडीओ विभू विवेक और बीसीओ प्रशांत कुमार को हलसी प्रखंड के लिए आवंटित 148 बूथ के लिए रिजर्व के साथ कुल 768 कंट्रोल यूनिट और 768 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराया।

chat bot
आपका साथी