बाढ़ आपदा : सूखा राशन पर खर्च हुआ एक करोड़ 28 लाख रुपये

लखीसराय। जिले की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी के साथ समीक्षा बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:24 PM (IST)
बाढ़ आपदा : सूखा राशन पर खर्च हुआ एक करोड़ 28 लाख रुपये
बाढ़ आपदा : सूखा राशन पर खर्च हुआ एक करोड़ 28 लाख रुपये

लखीसराय। जिले की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी के साथ समीक्षा बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले में आई बाढ़ से संबंधित रिपोर्ट पेश की है। विभाग की रिपोर्ट में कहा गया कि जिले की 26 पंचायतों की पूरी आबादी एवं फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। बाढ़ में 2,06,294 लोग प्रभावित हुए तथा जिला प्रशासन ने चार प्रभावित प्रखंडों में 25 सामुदायिक रसोईघर चलाया। यहां 3,01,501 लोगों ने बाढ़ के दौरान भोजन किया। इस पर एक करोड़ 51 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। सबसे अधिक पिपरिया प्रखंड में 11 जगहों पर सामुदायिक रसोई चलाया गया जहां एक लाख 57 हजार 813 लोगों ने भोजन किया। वहां 78 लाख नौ हजार रुपये की राशि खर्च हुई। बड़हिया में संचालित हुए 11 रसोई घर में एक लाख 28 हजार 478 लोगों ने भोजन किया। इस पर 64 लाख 23 हजार रुपये की राशि खर्च हुई। लखीसराय प्रखंड में दो जगहों पर रसोई घर में 10 हजार 500 लोगों ने भोजन किया जिसपर पांच लाख 25 हजार रुपये खर्च हुए। सूर्यगढ़ा में एक जगह संचालित हुए सामुदायिक रसोई में 4,710 लोगों ने भोजन किया। इस पर तीन लाख रुपये खर्च हुए। जिले में आई भीषण बाढ़ के दौरान चार प्रखंडों में कुल 22,821 लोगों के बीच जिला प्रशासन ने सूखा राशन पैकेट का वितरण किया। इस पर एक करोड़ 28 लाख 93,865 रुपये की राशि खर्च की गई। सबसे अधिक बड़हिया में 8,804 लोगों के बीच सूखा राशन वितरण हुआ। इसपर 49 लाख 7,426 रुपये खर्च हुआ। पिपरिया में 6,822 लोगों को सूखा राशन मिला जिसपर 38 लाख 5,443 रुपये खर्च हुए। लखीसराय प्रखंड में 7,135 लोगों के बीच राहत पैकेट वितरण किया गया जिसपर 40 लाख 31 हजार 275 रुपये खर्च किए गए।

chat bot
आपका साथी