परंपरागत तरीके से मां विषहरी व नाग देवता की हुई पूजा

लखीसराय। बुधवार को जिले भर में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिला मुख्यालय सि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:25 PM (IST)
परंपरागत तरीके से मां विषहरी व नाग देवता की हुई पूजा
परंपरागत तरीके से मां विषहरी व नाग देवता की हुई पूजा

लखीसराय। बुधवार को जिले भर में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विषहरी मंदिरों में मां विषहरी एवं नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अशोकधाम मंदिर का पट रहने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर जलार्पण कर पूजा किया। शहर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित विषहरी माता मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं धान का लावा, दूध, नीम का पत्ता, फल व अन्य पूजन सामग्री के साथ माता विषहरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद माता विषहरी की परंपरागत पूजा आयोजकों द्वारा शाम में की गई। पुरानी बाजार दैनिक जागरण कार्यालय के सामने विषहरी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शाम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। उधर लखीसराय प्रखंड के बभनगांवा गांव स्थित पौराणिक शेषनाग मंदिर में पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ नाग देवता की पूजा आराधना कर दूध व धान का लावा चढ़ाया गया। इस मौके पर मेला का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हुई और सबों ने नाग देवता का आशीर्वाद लिया। बभनगामा गांव में नागपंचमी उत्सव काफी धूमधाम से मनाए जाने की परंपरा रही है। शेषनाग मंदिर में पूजा देखने आसपास के गांव के भी ग्रामीण आते हैं। पूजा अर्चना के बाद परंपरा के अनुरूप घर के सभी सदस्यों ने दही के साथ नीम का पत्ता ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी