आकाश ताक रहे किसान, धान के खेत में दरार

लखीसराय। एक बार फिर पीरी बाजार क्षेत्र के किसान अपनी तकदीर पर रो रहे हैं। सिचाई के ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:04 PM (IST)
आकाश ताक रहे किसान, धान के खेत में दरार
आकाश ताक रहे किसान, धान के खेत में दरार

लखीसराय। एक बार फिर पीरी बाजार क्षेत्र के किसान अपनी तकदीर पर रो रहे हैं। सिचाई के लिए आकाश की ओर तकना यहां के किसान की नियति बन गई। धान के पौधों को मानसून तरसा रहा है। लिहाजा किसानों के लिए महंगे खर्च पर निजी जलस्रोत से धान की खेती मजबूरी हो गई है। याश के बाद रोहिनी नक्षत्र में मानसून सक्रिय रहा। लिहाजा लगातार हो रही बारिश की वजह से धान का बीज ससमय नहीं गिराया जा सका। ऐसे में धान का मोरी विलंब से तैयार हुआ। अब जब धान की रोपाई के लिए किसानों को बारिश की जरूरत है तो अब बारिश हल्की-फुल्की या नहीं के बराबर हो रही है। धान के बिचड़े तैयार हो जाने की वजह से थक हार कर किसान महंगे दर पर डीजल खरीद कर खेतों में पानी डाल कर धान की रोपाई के लिए कीचड़ तैयार कर रहे हैं। डीजल महंगे होने के बाद ट्रैक्टर का किराया भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कृषि लागत में काफी वृद्धि हो गई। पैदावार होने के बाद उस अनुरूप फसल की कीमत नहीं मिल पाती है। ऐसे में खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। अभयपुर के किसान रामनिवास सिंह, शंकर मंडल, राहुल कुमार आदि ने बताया कि यहां की कृषि व्यवस्था मानसून आधारित है। सिचाई व्यवस्था कमजोर होने के कारण फिलहाल जरूरत के अनुरूप निजी बोरिग से काम चला रहे हैं। जो किसान धान रोपाई कर चुके हैं उन्हें फसल बचाने की चिता है। अभयपुर टाल क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य अधूरा है। ऐसे में किसानों को महंगे दर पर डीजल खरीद कर सिचाई करनी पड़ रही है। अधूरे विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने में भी शासन प्रशासन रूचि नहीं ले रहा है। ऐसे में किसानों में असंतोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी