टाल के किसान और फसलों की सुरक्षा ही सेवा का आधार : मनोज मेहता

लखीसराय। जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि टाल के किसानों और उनकी फसलों की सु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:44 PM (IST)
टाल के किसान और फसलों की सुरक्षा ही सेवा का आधार : मनोज मेहता
टाल के किसान और फसलों की सुरक्षा ही सेवा का आधार : मनोज मेहता

लखीसराय। जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि टाल के किसानों और उनकी फसलों की सुरक्षा करने के प्रति जो एकता कायम है इसे बरकरार रखना होगा। मैं अपनी पूरी ताकत टाल सुरक्षा समिति के विस्तार और मजबूती में लगाने के लिए तैयार हूं। क्षेत्र के किसान कभी अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करें। उनकी फसलों को सुरक्षा करना ही सेवा का आधार होगा। टाल सुरक्षा समिति के संस्थापक कैलाशपति महतो के कर्मभूमि को नमन करते हुए कहा कि उनके सपने को हर समय पूरा किया जाएगा। वे सूर्यगढ़ा प्रखंड के नदी कान्ही बंशीपुर-कोनिपार बाकरचक क्षेत्र में गठित टाल फसल सुरक्षा समिति के स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टालबंशीपुर में उक्त कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर लोगों ने समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व. कैलाशपति महतो को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन में विद्यालय परिसर में अशोक का पौधा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह किरणपुर केमुखिया अनंत कुमार, जयप्रकाश मेहता, अध्यक्ष कृष्णचंद्र महतो, महासचिव संदेश पटेल ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णचंद्र महतो ने की जबकि संचालन समिति के महासचिव संदेश पटेल ने किया। समिति के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि का स्वागत भाषण समिति के सदस्य कमलेश्वरी महतो ने किया। उपस्थित आगत अतिथियों को माला और अंगवस्त्र देकर समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मानित किया। महेशपुर गांव निवासी वृद्ध किसान नारायण महंत ने किसानों की एकता पर बल दिया। कृषि अनुसंधान केंद्र बाढ़ (पटना) से आए विषय वस्तु विशेषज्ञ ब्रजेश पटेल ने किसानों को उन्नत पैदावार के लिए खेती करने की जानकारी दी। प्लस टू उच्च विद्यालय माणिकपुर के संगीत शिक्षक अरविद कुमार, गायिका बाकरचक की बेटी जागृति कुमारी, जुली कुमारी, अनु कुमारी, स्वाति सुमन, मुस्कान कुमारी, रिमझिम कुमारी, नेहा कुमारी और शिवानी कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को अनंत कुमार, सुरेंद्र महतो, जयप्रकाश महतो, प्रवीण कुमार डब्लू, प्राचार्य सुधीर महतो, आशुतोष कुमार, सच्चिदानंद मेहता आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के वरिष्ठ सदस्य देवनारायण मेहता ने किया।

chat bot
आपका साथी