होटल शांति इन में छापामारी, प्रेमी युगल सहित चार लोग पकड़ाए

लखीसराय। शहर के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के सामने चर्चित होटल शांति इन में देह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:01 PM (IST)
होटल शांति इन में छापामारी, प्रेमी युगल सहित चार लोग पकड़ाए
होटल शांति इन में छापामारी, प्रेमी युगल सहित चार लोग पकड़ाए

लखीसराय। शहर के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के सामने चर्चित होटल शांति इन में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की मिली सूचना पर शुक्रवार को कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने होटल के एक कमरे से संदिग्ध अवस्था एक प्रेमी युगल और दूसरे कमरे से एक महिला के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया। होटल में छापेमारी होते ही बाहर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने होटल के मालिक साधु शरण साव को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद होटल मालिक सहित होटल से पकड़ाई एक महिला, एक युवती और दो लड़के को कबैया थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार कबैया पुलिस ने डीआइओ की टीम के साथ थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में होटल शांति इन में छापामारी करके कमरे की तलाशी लेनी शुरू की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल के एक कमरे से बालगुदर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह (अमीन) के पुत्र राहुल कुमार को लखीसराय प्रखंड क्षेत्र की एक लड़की के साथ कब्जे में कर लिया। दूसरे कमरे से चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया निवासी पंकज कुमार को जमुई जिले की एक विवाहिता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में कब्जे में किया। इसके बाद चारों को पुलिस थाने लग आई। होटल के मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने होटल से लड़की के साथ बरामद बालगुदार गांव के राहुल कुमार और लड़की के माता-पिता को थाने बुलाया। थाने में लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी और राहुल के बीच शादी तय हुई है। दोनों स्वेच्छा से एक दूसरे के साथ थे। राहुल के पिता अशोक सिंह ने भी पुलिस को बताया कि उसके बेटे की शादी उक्त लड़की से तय की गई है। जल्द ही दोनों की शादी होगी। थानाध्यक्ष ने दोनों के माता-पिता से लिखित बांड भरवाकर दोनों को छोड़ दिया। जबकि जमुई की महिला के साथ पकड़ाया युवक पंकज कुमार फिलहाल थाने में है। होटल मालिक भी अभी पुलिस हिरासत में है। कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जमुई की महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। इधर होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद वरीय अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई होगी।

वर्ष 2013 में भी इस होटल से सात लड़किया पकड़ी गई थी। उस समय जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर होटल को सील कर दिया था।

chat bot
आपका साथी