ओमप्रकाश बने जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष और सुबोध महासचिव

लखीसराय। जिला विधिक संघ के पदाधिकारियों का शनिवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने के बा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 09:26 PM (IST)
ओमप्रकाश बने जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष और सुबोध महासचिव
ओमप्रकाश बने जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष और सुबोध महासचिव

लखीसराय। जिला विधिक संघ के पदाधिकारियों का शनिवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद शाम को जिला विधिक संघ भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद की निगरानी में कुल सात राउंड में मतों की गिनती हुई। प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से जानकारी दी जाती रही। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थक अलग-अलग गुट में बंटकर बैठे रहे। मतगणना के पहले राउंड से लेकर अंतिम तक सस्पेंस बना रहा। मतगणना के शुरू से अंत तक अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश वर्मा और महासचिव पद पर सुबोध कुमार लगातार बढ़त बनाए रखे। अंत में दोनों ने जीत दर्ज की। चौथे राउंड की गिनती शुरू होते ही चुनावी रेस में भाग्य आजमा रहे कई दिग्गज प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उदास मन से वापस घर लौट आए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे महासचिव पद के लिए कोषाध्यक्ष पद के लिए बासुकीनंदन सिंह, अयोध्या मिस्त्री, अरुण कुमार, शैलेश कुमार सिंह आदि दिग्गजों की करारी हार का सामना करना पड़ा। निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें ओमप्रकाश वर्मा (कुल प्राप्त मत 125) जिला विधिक संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए। दूसरे स्थान पर शंभुशरण सिंह (कुल प्राप्त मत 90) रहे। वरीय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह (49 मत), निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास प्रसाद सिंह (55 मत), शैलेंद्र कुमार (07 मत) को हार का सामना करना पड़ा। उधर युवा अधिवक्ता सुबोध कुमार (कुल प्राप्त मत 139) महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर वरीय अधिवक्ता रवि विलोचन वर्मा (कुल मत 84), राजेश कुमार (कुल मत 67), प्रजापति झा (कुल मत 13), सुधीर कुमार यादव (कुल मत शून्य), मदन साव (कुल मत 16), घनश्याम प्रसाद यादव (कुल मत 06) को करारी हार मिली। संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए अधिवक्ता कुमार सत्यम (186 मत), शशिभूषण सिंह (कुल मत 206), अशोक कुमार ठाकुर (कुल मत 200) निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मुन्ना कुमार (78 मत) ने जीत दर्ज की है। छह अन्य पराजित हुए। उपाध्यक्ष के तीन पद पर संजय सुमन भारती (167 मत), विश्वनाथ प्रसाद (137 मत) एवं कृष्ण गोपाल मिश्र (145 मत) निर्वाचित हुए। अंकेक्षक पद पर सर्वाधिक 189 मत लाकर अधिवक्ता रविशचंद्र अंबष्ठ ने जीत दर्ज की। उन्होंने सदन महतो को हराया। सहायक सचिव के तीन पद के लिए संजीव सहाय, राजकुमार ने जीत दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी