कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहना रही है महिला कांस्टेबल

लखीसराय। कोरोना वायरस के संक्रमण से महिलाओं को बचाने के लिए महिला कांस्टेबल विभा आर्या न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:33 PM (IST)
कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहना रही है महिला कांस्टेबल
कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहना रही है महिला कांस्टेबल

लखीसराय। कोरोना वायरस के संक्रमण से महिलाओं को बचाने के लिए महिला कांस्टेबल विभा आर्या ने सराहनीय पहल की है। ड्यूटी के साथ बाजार निकली महिलाओं को मुफ्त में मास्क देकर उन्हें पहनने के लिए जागरूक कर रही है। महिला कांस्टेबल विभा की इस पहल की शहर में खूब सराहना की जा रही है। लॉकडाउन लागू करने के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शहर के पुरानी बाजार लखीसराय थाना क्षेत्र के थाना चौक पर महिला-पुरुष बल की प्रतिनियुक्ति की है। पुलिस की इस टीम में महिला कांस्टेबल विभा आर्या भी शामिल है। रोज सुबह छह बजे से दिन के 12 बजे तक लॉकडाउन का पालन कराने की ड्यूटी संभाल रही विभा सड़क पर पैदल या किसी वाहन से बिना मास्क पहने गुजरने वाली महिलाओं को देखते ही उनकी तरफ दौड़ पड़ती है। उन्हें रोक कर मुफ्त मास्क देकर रवाना करती है। साथ ही बिना मास्क घर से निकली महिलाओं को डांटती भी है। उन्हें कोरोना से बचने के लिए हमेशा मास्क पहनने की सलाह देती है। महिला कांस्टेबल विभा हर रोज चेकपोस्ट पर ड्यूटी संभालते ही एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में मास्क रखती है। महिला कांस्टेबल को देख कई महिलाएं अपनी साड़ी से ही मुंह ढक लेती है। विभा उन महिलाओं को भी रोककर टोकती है। बेवजह बाजार के लिए निकली महिलाओं, लड़कियों को रोककर विभा समझाती भी है कि बिना काम मत घूमिये। घर में सुरक्षित रहिए। लॉक डाउन का पालन कराने के लिए विभा आर्या बिना हेलमेट फर्राटे भरने वाले बाइकर्स को भी रोककर उसे लखीसराय थाना की राह दिखाती है। वहां जुर्माना देने के बाद जाने की अनुमति मिलती है। विभा के साथ ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी उन्हें प्रोत्साहित करते हैं तथा बुलंद हौसले और उत्साह को सलाम करते हैं।

chat bot
आपका साथी