चकाचक किचन व भोजन का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित रैन बसेरा में संचालित सामुदायिक किचन की सूरत सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:53 PM (IST)
चकाचक किचन व भोजन का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
चकाचक किचन व भोजन का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित रैन बसेरा में संचालित सामुदायिक किचन की सूरत सोमवार को पूरी तरह बदली हुई थी। जरूरतमंदों के बैठने, पीने के लिए पानी से लेकर भोजन के साथ खूब मेहमानबाजी की गई। रंगीन कपड़ों से बना पंडाल और रसोई घर की घेराबंदी, जगह-जगह बैनर और व्यवस्थित किचन था। खाना बनाने वाली रसोइया भी कोरोना नियमों का पालन करते नजर आई। ऐसा बदलाव इसलिए था क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामुदायिक किचन की व्यवस्था और जरूरतमंदों को खिलाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा कर रहे थे। आइटी मैनेजर राजीव कुमार और अभिषेक कुमार की देखरेख में वेबकास्टिग की व्यवस्था की गई थी। समय से पहले एएसडीएम राकेश कुमार, सीओ संजय पंडित, राजस्व कर्मचारी जय कुमार, नप ईओ आशुतोष आनंद चौधरी, नगर प्रबंधक वेदप्रकाश ने रैन बसेरा पहुंचकर सामुदायिक किचन की साफ सफाई से लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त कराया। 11:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला वार समीक्षा शुरू की। डीएम संजय कुमार सिंह, एसडीओ संजय कुमार और डीसीएलआर संजय कुमार के साथ रैन बसेरा में बैठे रहे। दिन के करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लखीसराय डीएम से जुड़े। डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला मुख्यालय सहित जिले में सात जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। यहां अबतक 9,300 लोगों ने खाना खाया है। इसके बाद सीएम ने किचन दिखाने को कहा। एएसडीएम राकेश कुमार ने किचन में जरूरतमंदों के भोजन के लिए बनाकर रखे गए चावल, दाल, भिडी की भुजिया, आलू परवल की सब्जी, सलाद, पापड़, अचार एवं भंडारण किए गए अन्य सामानों को बारी-बारी से मुख्यमंत्री को दिखाया। इस दौरान सीएम ने रसोइया की भी जानकारी ली। जहां लोग बैठकर भोजन कर रहे थे वहां का हाल जाना। भोजन कर रहे कई लोगों से जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम के साथ बैठी यशोदा देवी महिला से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने पूरी व्यवस्था पर संतोष जताया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने भोजन किया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

chat bot
आपका साथी