पुंज में अगलगी से पुआल जलकर राख

लखीसराय। बुधवार को चानन थाना क्षेत्र के नया टोला भलूई गांव में खलिहान में आग लगने से धान के प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 06:52 PM (IST)
पुंज में अगलगी से पुआल जलकर राख
पुंज में अगलगी से पुआल जलकर राख

लखीसराय। बुधवार को चानन थाना क्षेत्र के नया टोला भलूई गांव में खलिहान में आग लगने से धान के पुआल का पुंज जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार नया टोला भलूई गांव निवासी सुभाष महतो के लगभग छह हजार की संख्या में पुआल के पुंज में अचानक आग लगने से जलकर राख हो गया है। जब तक इसकी सूचना मिली तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। किसी तरह पंपिग सेट चलाकर आग पर काबू पाया गया। तब जाकर बगल वाले किसानों के प्रयास से पुंज जलने से बच सका।

----

सीसी कैमरे की पहचान से चोर गिरफ्तार, जेल

संसू.,बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया नगर क्षेत्र की वार्ड संख्या 20 निवासी शिविदर सिंह के पुत्र मोहन कुमार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मोहन कुमार मंगलवार की रात में बीएनएम कॉलेज पथ स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें चोरी की। इसके बाद मंदिर के दान पेटी की चोरी कर ली। उसी मुहल्ले के एक घर से मोबाइल एवं एक घर के आंगन में लगे ठेला से कुछ नकदी एवं सिगरेट, गुटखा आदि की चोरी कर ली। गुमटी के समीप लगे सीसी कैमरा में चोरी की सारी वारदात कैद हो गई थी। सीसीटीवी खंगालने के बाद मोहन कुमार की पहचान की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मंदिर का टूटा हुआ दान पेटी गंगा किनारे से बरामद हुआ।

---

पवैय गांव में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : पिपरिया प्रखंड के पवैय गांव में बीते मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पुरोहित काली दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान के रूप में प्रमोद सिंह हैं। इस अवसर पर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए तीन दिवसीय अंखड रामधुन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के पप्पू सिंह ने बताया कि मंदिर में पूर्व से स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा में दरार आ जाने के कारण उनको विसर्जित किया गया तथा गया से नई प्रतिमा लाकर स्थापित की जा रही है। आयोजक मंडली में रमापति सिंह, रविन्द्र सिंह, रामविलास सिंह आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी