आग लगने से महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

लखीसराय। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव में 19 अप्रैल को आग लगने से जली एक विवाहिता की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:41 PM (IST)
आग लगने से महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
आग लगने से महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

लखीसराय। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव में 19 अप्रैल को आग लगने से जली एक विवाहिता की मौत इलाज के दौरान 20 अप्रैल की शाम को हो गई है। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। इस आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार घोघी गांव में कन्हैया सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी खाना बनाने के दौरान जल गई। उसे ससुराल वाले इलाज के लिए लखीसराय के एक निजी क्लीनिक में ले गए। स्थिति चिताजनक रहने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत बुधवार को हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के मायके वालों के बयान पर मृतका के पति कन्हैया सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उधर मृतका के भाई नालंदा जिला के पावापुरी थाना क्षेत्र निवासी अनिल सिंह के पुत्र की शिवशंकर कुमार उर्फ दीपक ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बहन प्रीति की शादी करीब चार साल पहले पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव निवासी स्व. ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह के साथ हुई थी। करीब डेढ़ साल की उसकी एक बच्ची भी है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बहन की प्रताड़ना की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण केरोसीन छिड़क कर उसकी बहन की को जलाकर मार डाला गया। जख्मी हालत में लखीसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती के दौरान वे वहां देखने गए थे लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण उसकी बहन कुछ बोल नहीं पाई। मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। उधर पीरी बाजार थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि महिला की मौत जलने से हुई है। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी