चैती छठ पर भी पड़ा कोरोना का साया, घर में पर्व मनाने का आदेश

लखीसराय। आगामी 16 अप्रैल से चैती छठ शुरू होगा। गत वर्ष की तरह इस बार भी चैती छठ पर कोरो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:10 PM (IST)
चैती छठ पर भी पड़ा कोरोना का साया, घर में पर्व मनाने का आदेश
चैती छठ पर भी पड़ा कोरोना का साया, घर में पर्व मनाने का आदेश

लखीसराय। आगामी 16 अप्रैल से चैती छठ शुरू होगा। गत वर्ष की तरह इस बार भी चैती छठ पर कोरोना का काला साया पड़ेगा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने छठ घाटों पर व्रतियों के जाने पर रोक लगा दी है। सभी श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में ही छठ पर्व मनाने की अपील की गई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुशील ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में श्रद्धालुओं को घरों में रहकर ही छठ मनाने के लिए जागरूक करने को कहा है। जानकारी हो कि 16 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ शुरू होगा। 17 को खरना, 18 को पहला और 19 को दूसरा अ‌र्घ्य के साथ छठ का समापन होगा। जानकारी हो की किऊल नदी में स्थानीय लोग अपने स्तर से घाट निर्माण और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर चैती छठ मनाते रहे हैं। गत वर्ष भी कोरोना के बढ़ते खतरे और लॉक डाउन के कारण घाटों पर छठ पर्व मनाने की पाबंदी लगी हुई थी। बावजूद इसके काफी लोगों ने किऊल नदी में छठ पर्व किया था। इस बार भी जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर छठ पर्व मनाने से मना कर दिया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार किऊल नदी सहित अन्य तालाब, पोखरों में इस बार छठ मनाने पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों से अपने घरों में पर्व मनाने की अपील की गई है। 21 अप्रैल को रामनवमी पर्व पर भी बंदिश लागू रहेगी। कहीं भी रामनवमी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी