चापाकल मिस्त्री भरत राम की हत्या के आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

लखीसराय। बड़हिया थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र की वार्ड संख्या 10 निवासी चापाकल मिस्त्री भरत राम की ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:01 PM (IST)
चापाकल मिस्त्री भरत राम की हत्या के आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
चापाकल मिस्त्री भरत राम की हत्या के आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

लखीसराय। बड़हिया थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र की वार्ड संख्या 10 निवासी चापाकल मिस्त्री भरत राम की हत्या मामले के आरोपित जेल में बंद रज्जू की पत्नी रेखा देवी, पुत्रों बंटी झा एवं सोनू झा के संयुक्त घर की कुर्की-जब्ती पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार को किया। दंडाधिकारी के रूप में मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मोहन सहाय, एएसपी अभियान अमृतेश कुमार एवं एसडीपीओ रंजन कुमार की मौजूदगी पुलिस घर में रखे एक-एक सामान उठाकर थाने ले आई। इस दौरान घर की खिड़की, किवाड़ तक उखाड़ ली गई। इस दौरान बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय एवं पिपरिया थानाध्यक्ष राजकुमार साह के अलावा काफी संख्या में महिला-पुरुष बल मौजूद थे। जिस समय पुलिस कुर्की-जब्ती करने पहुंची उस समय घर के एक भी सदस्य मौजूद नहीं थे। पुलिस जवानों एवं चौकीदार ने इस दौरान घर में लगी एसी, इन्वर्टर, खिड़की, दरवाजा, बक्सा, पलंग, बिछावन, टीवी, एंटीना, बर्तन सहित घर का सारा सामान कुर्क कर लिया। इस दौरान आस-पास ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे का तोला तोड़ा। उसके बाद चौकीदारों एवं मजदूरों ने घर के अन्य कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान निकाल कर उसे थाना लाया।

----

मामूली विवाद में भरत राम की कर दी गई थी हत्या

एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि 10 मार्च को भरत राम को उसके घर से सोनू झा ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को इंदुपुर के समीप रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था। उक्त मामले में रज्जू झा, इनकी पत्नी रेखा देवी, बेटे बंटी झा एवं सोनू झा के अलावा उसके दोस्त राजा कुमार को आरोपित किया गया। रज्जू झा को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शेष आरोपित बंटी झा, सोनू झा एवं उसकी मां रेखा देवी के अलावा उसके दोस्त राजा कुमार की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। उक्त आरोपितों को हाजिर होने के लिए घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था लेकिन ये लोग हाजिर नहीं हुए। कुर्की-जब्ती के बाद भी उक्त सभी के विरुद्ध संभावित जगहों पर छापामारी जारी रहेगी। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर एसआइ संजीत कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी