हत्या, दुष्कर्म व चोरी की घटना को लेकर सुर्खियो में रहा मार्च

लखीसराय। नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले में मार्च का महीना पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा। बड़हिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 06:33 PM (IST)
हत्या, दुष्कर्म व चोरी की घटना को लेकर सुर्खियो में रहा मार्च
हत्या, दुष्कर्म व चोरी की घटना को लेकर सुर्खियो में रहा मार्च

लखीसराय। नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले में मार्च का महीना पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा। बड़हिया में आधा दर्जन घरों में हुई करीब एक करोड़ से अधिक के जेवरात, नकदी और कीमती सामानों की भीषण चोरी, कई दुष्कर्म की घटनाएं, लूट, हत्या आदि संगीन अपराध को लेकर मार्च का महीना सुर्खियों में रहा। बड़हिया में चोरी की घटना के करीब एक माह बाद भी पुलिस चोर गिरोह का पहचान करके उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस केंद्र लखीसराय के सिपाही चंदन कुमार उर्फ चुन्नू की मुंगेर में हुई हत्या के एक माह बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौर निवासी विकास कुमार यादव की गोली मारकर हत्या की घटना के 12 दिन बाद पुलिस शूटर को पकड़ नहीं सकी है। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के बैंककर्मी ऋषिदेव कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में भी पुलिस का हाथ अबतक खाली है। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म घटना में शामिल दुष्कर्मी अबतक नहीं पकड़ा गया है।

----

मार्च माह में चर्चित आपराधिक घटनाएं

03 मार्च - पुलिस केंद्र लखीसराय के सिपाही चंदन की मुंगेर में हत्या।

10 मार्च - बड़हिया में चापाकल मिस्त्री भरत राम की हत्या।

17 मार्च - मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी ऋषिदेव कुमार की गोली मारकर हत्या।

19 मार्च - पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी गांव में निशा कुमारी की हत्या।

21 मार्च - लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौर निवासी विकास कुमार यादव की गोली मारकर हत्या।

24 मार्च - चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया गांव में सचिन बिद की पीट-पीट कर हत्या।

25 मार्च - तेतरहट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

----

हाल के दिनों में जितनी भी घटनाएं हुई है। सभी मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। विकास यादव की हत्या में एक नामजद को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपित जल्द पकड़ा जाएगा। सिपाही हत्या कांड, बैंक कर्मी ऋषिदेव हत्या कांड में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बड़हिया में चोरी की हुई घटना सहित अन्य मामले में भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

रंजन कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय

chat bot
आपका साथी