12 माह में पकड़े गए 175 शराब तस्कर, 176 अब भी फरार

लखीसराय। जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने में उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 06:19 PM (IST)
12 माह में पकड़े गए 175 शराब तस्कर, 176 अब भी फरार
12 माह में पकड़े गए 175 शराब तस्कर, 176 अब भी फरार

लखीसराय। जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने में उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 21 तक जिले में इसके खिलाफ की गई कार्रवाई में 175 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि 176 तस्कर अब भी फरार है। एक वर्ष में शराब से जुड़े कुल 350 मामले उत्पाद थाना में दर्ज किए गए हैं। इसमें करीब 200 नामजद तस्करों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है। हालांकि तमाम सख्ती के बावजूद जिले में देसी और विदेशी शराब का निर्माण, भंडारण और तस्करी निरंतर जारी है। जिले में शराब तस्करों का मजबूत नेटवर्क सक्रिय है।

---

एक वर्ष में जिले में शराब के खिलाफ हुई कार्रवाई

कुल छापेमारी - 2,652

कुल दर्ज अभियोग - 350

कुल गिरफ्तार शराब तस्कर - 175

फरार शराब तस्कर - 176

अज्ञात शराब तस्कर - 125

बरामद देसी शराब - 769 लीटर

बरामद विदेशी शराब - 6,400 लीटर

बरामद जावा महुआ - 64,470 किलो

बरामद देसी चुलाई शराब - 5,522 लीटर

बरामद बीयर - 255 लीटर

बरामद ताड़ी - 60 लीटर

कुल जब्त वाहन - 55

----

माहवार बरामद देसी-विदेशी शराब व गिरफ्तार तस्कर

अप्रैल - 264 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 00

मई - 96 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 14

जून - 68 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 24

जुलाई - 425 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 13

अगस्त - 525 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 15

सितंबर - 383 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 16

अक्टूबर - 336 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 15

नवंबर - 41 लीटर , गिरफ्तार तस्कर - 16

दिसंबर - 6108 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 14

जनवरी - 630 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 14

फरवरी - 119 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 17

मार्च - 1,860 लीटर, गिरफ्तार तस्कर - 17

----

जिले में शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। ग्रामीण अंचलों में जहां भी देसी शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री होने की सूचना मिलती है वहां तुरंत कार्रवाई की जाती है। 12 महीनों में 175 तस्करों को जेल भेजा गया है। काफी मात्रा में देसी और विदेशी शराब भी जब्त की गई है। कई घर व मकान सील कर शराब तस्करों को सजा दिलाने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है।

शैलेंद्र कुमार, अधीक्षक उत्पाद, लखीसराय

chat bot
आपका साथी