ट्रेड यूनियन की हड़ताल से बैंकिग सेवा रही प्रभावित

लखीसराय। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल का असर लखीसराय जिले में रहा। खासकर बै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:54 PM (IST)
ट्रेड यूनियन की हड़ताल से बैंकिग सेवा रही प्रभावित
ट्रेड यूनियन की हड़ताल से बैंकिग सेवा रही प्रभावित

लखीसराय। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल का असर लखीसराय जिले में रहा। खासकर बैंकिग सेवा पूरी तरह प्रभावित रही। ट्रेन और सड़क परिवहन पर हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर, एसबीआइ बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खुली रही। इसके अलावा सभी बैंक बंद रहे। ग्रुप डी और सी संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल का समर्थन किया। मुख्यालय में पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक की शाखा बंद रही। बंदी की जानकारी नहीं रहने के कारण काफी ग्राहक बैंक से बैरंग लौटे। शहर के नया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के पदाधिकारी जब बैंक पहुंचे तो गेट पर ही हड़ताली कर्मियों ने उन्हें जाने से रोक दिया। उसी तरह मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक शाखा में भी बैंक के कई कर्मी पहुंचे। लेकिन बैंक में तालाबंदी देखकर वापस लौट गए। बैंकों की शाखा बंद रहने से बैंकिग सेवा पूरी तरह प्रभावित है। एसबीआइ बैंक की सभी शाखाएं खुली रही। जिला मुख्यालय में यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, एसबीआइ सहित कई बैंकों के एटीएम भी बंद रहे। नया बाजार में मुख्य डाकघर खुला रहा। वहां हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। डाक विभाग के कर्मी हड़ताल से अलग रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय भी बंद रहा। जिसके कारण कामकाज ठप रहा। एलआइसी के कर्मी कार्यालय के बाहर यूनियन की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताली बैंक कर्मियों ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के जरिए बैंकों का निजीकरण नहीं करने, बैंक डिपॉजिट की ब्याज में वृद्धि करने, बैंकों में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, बैंकों में कर्मियों की नियुक्ति करने, इनकम टैक्स धारी कर्मचारियों को साढ़े सात हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देने आदि की मांग केंद्र सरकार से की गई है। शुक्रवार 27 नवंबर को बैंक खुलेगा। इसके बाद 28 नवंबर से 3 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा। 28 नवंबर को माह का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। 29 को रविवार का अवकाश है तथा 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी है। अगले एक दिसंबर को बैंक सुचारू रूप से खुलेगा।

chat bot
आपका साथी