कोरोना का खतरा बरकरार, अबतक 1,348 लोगों की हुई जांच

लखीसराय। जिले में तीन मई के बाद प्रवासियों के लौटने की संख्या जैसे-जैसे बढ़ने लगी उसी तरह क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:19 AM (IST)
कोरोना का खतरा बरकरार, अबतक 1,348 लोगों की हुई जांच
कोरोना का खतरा बरकरार, अबतक 1,348 लोगों की हुई जांच

लखीसराय। जिले में तीन मई के बाद प्रवासियों के लौटने की संख्या जैसे-जैसे बढ़ने लगी उसी तरह कोरोना पॉजिटव मरीजों के आंकड़े भी बढ़ने लगे। रेड जोन से प्रवासियों की जांच में संक्रमण के लक्षण अधिक मिल रहे हैं। इसलिए कोरोना का खतरा अभी बरकरार है। जिले में अबतक 1,348 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें 80 प्रतिशत प्रवासी शामिल हैं। रिपोर्ट में अबतक जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 63 है। इसमें 18 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। शेष 45 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड तेतरहट में रह रहे हैं। 1,230 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 84 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को भी हलसी के शाहनगर, रामगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा, बड़हिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 45 से अधिक प्रवासियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाकर उसका स्वाब लिया गया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पुणे से किउल स्टेशन पर उतरे कई प्रवासियों को बालगूदर कैंप ले जाकर थर्मल स्क्रीनिग कर सभी को स्वाब लेने के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने पुणे से लौटे प्रवासियों को बिना स्वाब लिए वापस फिर से बालगूदर भेज दिया। सभी प्रवासी चानन प्रखंड के रहने वाले थे। अबतक 9,958 प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। जिले में प्रवासियों के आंकड़ों पर नजर

जिले में 29 मई तक आए प्रवासी - 9,725

जिले में कुल क्वारंटाइन सेंटर - 142

वर्तमान में क्वारंटाइन सेंटर पर आवासित प्रवासी - 2,728

सेंटर पर 14 दिन पूरा कर घर गए प्रवासी - 6,754

होम क्वारंटाइन में रह रहे लोग - 7,883

कोविड पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी - 9,682

आपदा पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी - 3,642 होम क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासियों की हुई स्वास्थ्य जांच

03 मई - 2,732 प्रवासी

02 मई - 2,282 प्रवासी

01 मई - 1,853 प्रवासी

31 अप्रैल - 1,538 प्रवासी

30 अप्रैल - 875 प्रवासी

29 अप्रैल - 378 प्रवासी

28 अप्रैल - 300 प्रवासी

chat bot
आपका साथी