मौसम ने अचानक बदला मिजाज, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

लखीसराय। शुक्रवार की अल सुबह झमाझम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश होने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:56 PM (IST)
मौसम ने अचानक बदला मिजाज, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
मौसम ने अचानक बदला मिजाज, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

लखीसराय। शुक्रवार की अल सुबह झमाझम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश होने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ।

बारिश के कारण तापमान में भी अच्छी गिरावट आई। मौसम का असर स्थानीय बाजारों में खूब दिखा। ग्रामीण अंचलों से लोगों की आवाजाही काफी कम रही। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री के आसार बढ़े हैं। गर्म कपड़ों का स्टॉक कर चुके दुकानदार अब जल्द बिक्री को लेकर आशान्वित हैं।

दूसरी ओर बारिश होने से सबसे अधिक नुकसान रबी फसल को हुई है। कटनी के बाद खेतों में रखे धान की फसल बारिश में भींग गया है। इससे किसान मायूस हैं।

बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार : बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की अल सुबह से हवा के साथ रूक-रूक कर हुई बारिश से एक ओर जहां रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ गया है। इस बेमौसम बारिश से खासकर फूला रहे सरसों, मटर, खेसारी आदि रबी की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है। किसानों की परेशानी बढ़ गई है। असमय की इस बारिश से ठंड बढ़ने एवं सर्द हवा के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। अरुण सिंह, रामानुज सिंह, कपिलदेव महतो, रामाश्रय महतो, अविनाश सिंह, श्यामदेव महतो, अरविद कुमार आदि ने बताया कि अभी सरसों, मटर एवं खेसारी की फसल में फूल आ रहा है। ऐसे में बेमौसम हुई बारिश से फसल में काफी क्षति हुई है। अगर मौसम इसी तरह का रहा तो फसल में और भी नुकसान हो सकता है।

चानन प्रतिनिधि के अनुसार : शुक्रवार की अल सुबह से ही चानन प्रखंड क्षेत्र में रूक-रूक हो रही बारिश से खेतों में रहे धान के पातन में बारिश का पानी चले जाने से फसल काली हो सकती है। इससे किसानों की चिता बढ़ गई है। रबी फसल की बुआई भी प्रभावित हो सकती है। किसानों ने बताया कि बारिश से तेलहन व दलहन फसल को क्षति पहुंची है। अगर मौसम का ऐसा ही हाल रहा तो किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी