रणधीर बने एलआइसी अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष व नवल उपाध्यक्ष

लखीसराय। भारतीय जीवन बीमा निगम बेगूसराय मंडल का त्रिवर्षीय चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:18 AM (IST)
रणधीर बने एलआइसी अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष व नवल उपाध्यक्ष
रणधीर बने एलआइसी अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष व नवल उपाध्यक्ष

लखीसराय। भारतीय जीवन बीमा निगम बेगूसराय मंडल का त्रिवर्षीय चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा के निर्देशन में हुए चुनाव में लखीसराय जिले के लिए रणधीर सिंह अध्यक्ष, नवल कुमार उपाध्यक्ष व राम बहादुर पासवान सचिव पद पर निर्विरोध चुने लिए गए। एलआइसी अभिकर्ता संघ के क्षेत्रीय निर्वाचन समिति ने सोमवार को उक्त निर्वाचित अधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र हस्तगत कराया। एलआइसी अभिकर्ता संघ के सदस्यों मदन कुमार शर्मा, संजय कुमार, पिकू कुमार, संजय कुमार सिन्हा, उदय कुमार सहित दर्जनों सदस्यों ने निर्वाचित अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी