उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में लगे चापाकल से निकल रहा सफेद पानी

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में चापाकल में जहर डाले जाने की सूचना शनिवार को गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:04 PM (IST)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में लगे चापाकल से निकल रहा सफेद पानी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में लगे चापाकल से निकल रहा सफेद पानी

संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में चापाकल में जहर डाले जाने की सूचना शनिवार को गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी लोग चापाकल के पानी को देखने के लिए बेचैन थे। तत्काल चापाकल को सील कर दिया गया। इसकी निगरानी शिक्षक व ग्रामीण भी कर रहे हैं। विद्यालय में उमड़ी भीड़ के बीच कई अभिभावकों ने कहा कि पूर्व की घटना को दोहराने का प्रयास किया गया है। बताया जाता है कि सुबह नौ बजे सभी बच्चे विद्यालय पहुंच चुके थे। विद्यालय का गेट भी खुल चुका था। इसके पूर्व विद्यालय की रसोइया बेबी देवी, शोभा देवी, नीलम देवी विद्यालय पहुंच कर साफ-सफाई की। उसके बाद शौचालय में पानी देने के लिए चापाकल चलाई तो चापाकल से सफेद पानी निकलने लगा। पानी से दवा की गंध आ रही थी। इसकी सूचना रसोइया ने प्रधानाध्यापक अरूण सिंह को दी। धीरे-धीरे यह खबर गांव में फैल गई। इसके बाद विद्यालय में ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घंटों पानी चलाने के बाद भी पानी सफेद निकल रहा था। इसके बाद चापाकल को सील कर दिया गया। प्रधानाध्यापक अरूण सिंह ने बताया कि रसोइया की सजगता से छात्रों की जान बच गई। विद्यालय में बोरिग व सिटेक्स भी लगा हुआ है। उक्त घटना के बाद सिटेक्स का पानी भी साफ कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी