नीतीश के शासन में विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव : ललन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल ने सड़क शिक्षा पेयजल स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में विकास का मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:00 AM (IST)
नीतीश के शासन में विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव : ललन
नीतीश के शासन में विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव : ललन

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में विकास का मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। इस सरकार में राज्य का एक भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। प्रत्येक पंचायत में प्लस टू स्कूल दिया गया है। नियोजित शिक्षक पूर्ण वेतनमान देने की मांग सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने और वहां से हार गए। सरकार कुछ अड़चनों को दूर करने में लगी रही। इस कारण शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अटक गया। मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ये बातें रविवार को कही।

वे अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में हलसी प्रखंड के गेरूआ पुरसंडा, मोहद्दीनगर एवं धीरा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सबसे पहले गेरुआ पुरसंडा गांव पहुंचे जहां मुखिया सुरेश कुमार वर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहां उन्होंने तालाब सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद वे मोहद्दीनगर में लोगों से रूबरू होकर धीरा पहुंचे। यहां लक्ष्मण महतो की अगुवाई में उनका स्वागत ग्रामीणों ने किया। शिक्षक संजय कुमार ने गांव में सांसद की पहल पर उच्च विद्यालय देने की प्रशंसा करते हुए आगे भवन निर्माण, उपस्कर, शिक्षक पदस्थापन की मांग रखी। इस अवसर पर विधान पार्षद संजय प्रसाद, बरबीघा के विधायक सुदर्शन, जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, मुखिया सदानन्द, सिंह, शिवेंद्र,कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, विपिन सिंह, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, योगेन्द्र कुमार राय, पवन महतो, अशोक कुमार शर्मा, ओरे पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह, प्रशांत कौशल, विश्वनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी