पति की पिटाई से जबलपुर से भागकर मायके पहुंची पत्नी, अस्पताल में भर्ती

संस. लखीसराय मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुंगेर के चंदनबाग नया टोला निवासी राज कपूर महतो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:12 PM (IST)
पति की पिटाई से जबलपुर से भागकर मायके पहुंची पत्नी, अस्पताल में भर्ती
पति की पिटाई से जबलपुर से भागकर मायके पहुंची पत्नी, अस्पताल में भर्ती

संस., लखीसराय : मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुंगेर के चंदनबाग नया टोला निवासी राज कपूर महतो ने अपनी पत्नी मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला निवासी प्रकाश महतो की पुत्री सुप्रिया कुमारी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सुप्रिया कुमारी जख्मी अवस्था में ही जबलपुर से भागकर अपने मायके पहुंची। वहां से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता सुप्रिया कुमारी ने बताया कि वह अपने पति के साथ जबलपुर (मध्य प्रदेश) में थी। उसका पति बहुत ही शंकालु प्रवृत्ति की है। दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। शुक्रवार को पति ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद वह जबलपुर से भागकर मायके मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना को जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी