अर्जुन हत्याकांड के नामजद आरोपित राजीव गिरफ्तार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मानाचक गांव स्थित ननिहाल से पुलिस ने किया गिरफ्तार संव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:11 PM (IST)
अर्जुन हत्याकांड के नामजद आरोपित राजीव गिरफ्तार
अर्जुन हत्याकांड के नामजद आरोपित राजीव गिरफ्तार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मानाचक गांव स्थित ननिहाल से पुलिस ने किया गिरफ्तार संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : हलसी थाना क्षेत्र के जलसार गांव में गत 16 अक्टूबर की रात में अर्जुन चौहान (65 वर्ष) की हत्या के नामजद आरोपित राजीव चौहान को मोबाइल लोकेशन के आधार पर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मानाचक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के जलसार गांव में राजीव चौहान ने अर्जुन चौहान की सुप्तावस्था में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। अर्जुन की हत्या के बाद उसके बेटे ने गांव के रामाश्रय चौहान के पुत्र राजीव चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर सरमेरा थाना क्षेत्र के मानाचक से राजीव को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजीव ने अर्जुन की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि अर्जुन की हत्या उसने पुआल काटने वाले हथियार से प्रहार करके की है। छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक ब्रज लाला प्रसाद एवं सरमेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी