आंगनबाड़ी सेविकाओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले 15 सूत्री मांग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का 5 दिसंबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 15 वें दिन प्रखंड की सेविका एवं सहायिका ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित है सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला सचिव अर्चना कुमारी, कोषाध्यक्ष सरिता कुमारी ने अपने संबोधन में अपनी मांगों को रखते हुए केंद्र एवं राज्य के सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सेविकाओं ने कहा हम अपनी मजदूरी मांगते हैं किसी से भीख नहीं मांगते। जब तक हमारा हक नहीं मिलेगा हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रखंड सचिव कमला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी, सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष नूतन कुमारी, चानन प्रखंड अध्यक्ष रेखा कुमारी, सचिव रूबी कुमारी, सुनीता कुमारी, माला राय, खुशबू कुमारी, मांडवी कुमारी, बबीता आनंद, रूबी कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी। सभी ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए। कहा कि सरकार ने वेतन वृद्धि के नाम पर झुनझुना थमाने का काम किया है। इससे काम चलने वाला नहीं है। हमलोग अपनी मांग के अनुसार वेतन लेकर ही आंदोलन वापस लेंगे।

chat bot
आपका साथी