बहछा में पति ने पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव

लखीसराय । शनिवार की रात हलसी थाना क्षेत्र के बहछा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक पति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:29 PM (IST)
बहछा में पति ने पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव
बहछा में पति ने पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव

लखीसराय । शनिवार की रात हलसी थाना क्षेत्र के बहछा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। महिला दो लड़की एवं एक लड़का सहित तीन बच्चे की मां थी। किस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना की पुष्टि हलसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजलाला प्रसाद ने की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति शत्रुघ्न तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शत्रुघ्न तिवारी के साला सह मृतका के भाई बांका जिले के बेलहर निवासी गुलशन कुमार ने सूचना दी कि उसके बहनोई ने मेरी उसकी बहन 32 वर्षीय मुन्नी देवी की हत्या करके लाश को गायब कर दिया है। इसकी जांच में पुलिस जब बहछा गांव पहुंची तो वहां घर में परिवार को कोई सदस्य नहीं था। आस-पास के लोगों ने भी जानकारी नहीं दी। रात को किसी ने सूचना दी कि महिला का पति शत्रुघ्न तिवारी गांव में ही छपा हुआ है। इसके बाद उसे शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने के बाद पूछताछ करने पर उसने मुन्नी देवी का शव छिपाने की स्थान बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांव के निकट ही सोमे नदी की पुलिया के नीचे से शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया। मृतका के भाई गुलशन के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी