इंटर की छात्रा की रहस्यमय मौत, घर के बाहर मिला शव

लखीसराय । जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के मोरमा गांव में एक इंटर की छात्रा की रहस्यमय ढंग स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:05 PM (IST)
इंटर की छात्रा की रहस्यमय मौत, घर के बाहर मिला शव
इंटर की छात्रा की रहस्यमय मौत, घर के बाहर मिला शव

लखीसराय । जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के मोरमा गांव में एक इंटर की छात्रा की रहस्यमय ढंग से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। अमहरा पुलिस ने सोमवार की सुबह छात्रा का शव उसके घर के बाहर से बरामद किया है। मृतक की पहचान बचनदेव यादव की पुत्री काजल कुमारी (19) के रूप में की गई है। अमहरा थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। लड़की के पिता बचनदेव यादव ने बताया कि रोज की तरह रविवार की रात हमलोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात नौ बजे काजल कुमारी अपने घर की छत पर गई थी। सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के लोगों ने काजल का शव घर के बाहर बनी सीढ़ी के पास देखा। इसकी जानकारी घर वालों को दी। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी काजल कौशल्या ब्रजकिशोर प्लस टू विद्यालय पतनेर में इंटर की छात्रा थी। घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट जानकारी से इन्कार किया। उधर अमहरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि काजल की मौत कैसे हुई। वैसे गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने के निशान मिले हैं। इधर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि काजल कुमारी ने गांव के अपने पड़ोसी सुनील यादव के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उस मामले में सुनील यादव फरार है। छात्रा का शव उसके घर की सीढ़ी पर ही मिली। कुछ लोग इसे आनर किलिग का मामला भी बता रहे हैं। एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है। गला दबाकर लड़की की हत्या की गई है।

chat bot
आपका साथी