जंगबहादुर सिंह कुशवाहा बने कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष

लखीसराय । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता तथा महासचिव विजय मेहता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:12 PM (IST)
जंगबहादुर सिंह कुशवाहा बने कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष
जंगबहादुर सिंह कुशवाहा बने कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष

लखीसराय । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता तथा महासचिव विजय मेहता के द्वारा प्रखंड की उरैन पंचायत के पूर्व मुखिया जंगबहादुर सिंह कुशवाहा को लखीसराय जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जंग बहादुर सिंह को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया जिसमें कमलकांत उर्फ टुनटुन महतो, पवन कुमार, राजकुमार महतो, विशेश्वर कुशवाहा, शंकर सिंह कुशवाहा, अजय मंडल, नंदन मंडल, अशोक महतो आदि लोगों ने कहा कि जंगबहादुर सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से लखीसराय जिला में कुशवाहा समाज गौरवान्वित हुआ है। जंगबहादुर सिंह कुशवाहा जुझारू, कर्मठ, मेहनती लोगों में से एक हैं। इनके नेतृत्व में समाज का कल्याण हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी