पीरी बाजार थाना में प्रजेश ने किया योगदान, गजेंद्र को दी गई विदाई

लखीसराय । पीरी बाजार के नए थानाध्यक्ष के रूप में गुरुवार को प्रजेश दूबे ने पदभार ग्रहण कर ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:02 PM (IST)
पीरी बाजार थाना में प्रजेश ने किया योगदान, गजेंद्र को दी गई विदाई
पीरी बाजार थाना में प्रजेश ने किया योगदान, गजेंद्र को दी गई विदाई

लखीसराय । पीरी बाजार के नए थानाध्यक्ष के रूप में गुरुवार को प्रजेश दूबे ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों ने पूर्व थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार को विदाई दी गई। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रजेश दूबे का सम्मान किया। इसके साथ ही एएसआइ रविद्र कुमार को भी विदाई दी गई। लोगों ने बुके एवं चादर देकर थानाध्यक्ष एवं एएसआइ को विदाई दी एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का सम्मान किया। विदाई ले रहे गजेंद्र कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दायित्व के निर्वहन में भरपूर सहयोग निभाया। मैंने भी अपने स्तर से पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष प्रजेश ने कहा मेरी भी यह कोशिश रहेगी कि मैं पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूं। इस मौके पर लोशघानी पैक्स अध्यक्ष मुरारी कुमार, चौरा राजपुर के मुखिया प्रतिनिधि महेश यादव, सरपंच ललित शुक्ला, लोशघानी के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, मदन मंडल, अशोक मंडल मौजूद थे। वहीं चेंबर ऑफ कामर्स की ओर से सम्मान समारोह में अध्यक्ष श्रवण वर्मा, सचिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी