गैस सिलिंडर के रिसाव से बच्ची झुलसी

लखीसराय । बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में रविवार की देर शाम घर में खाना बनाने वाले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:25 PM (IST)
गैस सिलिंडर के रिसाव से बच्ची झुलसी
गैस सिलिंडर के रिसाव से बच्ची झुलसी

लखीसराय । बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में रविवार की देर शाम घर में खाना बनाने वाले गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। इससे 10 वर्षीय एक बच्ची आंशिक रूप से झुलस गई। स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार जैतपुर के दीपक कुमार के घर में रविवार को नया सिलिंडर लगाया गया था। उससे हल्का गैस रिसाव हो रहा था। किसी को पता नहीं चल सका। शाम में खाना बनाने के दौरान दीपक कुमार की 10 वर्षीय पुत्री मुस्कान अपनी मां के साथ रसोई घर पहुंची। गैस चूल्हे में मां ने जैसे ही लाइटर जलाई आग धधक उठी। उससे मुस्कान आंशिक रूप से झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी अन्य सामान की क्षति नही पहुंची।

chat bot
आपका साथी