रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नहीं करते ड्यूटी, मनमानी जारी

संसू. पीरी बाजार (लखीसराय) जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य व्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:42 PM (IST)
रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नहीं करते ड्यूटी, मनमानी जारी
रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नहीं करते ड्यूटी, मनमानी जारी

संसू., पीरी बाजार (लखीसराय) : जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर जारी है। अस्पताल के चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर का पालन नहीं कर रहे हैं। मनमानी लगातार जारी है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसैठ में भी आलम कुछ इस तरह का ही है। दैनिक जागरण की टीम ने गुरुवार को आन स्पाट अस्पताल का जायजा ली है। रोस्टर के अनुसार गुरुवार को डा. ऋतुराज की ड्यूटी थी। लेकिन, ड्यूटी आयुष चिकित्सक डा. अनुराधा ड्यूटी कर रही थी। रोस्टर की मांग करने पर पहले बताया कि यहां रोस्टर नहीं है। हम दोनों चिकित्सक आपसी तालमेल से ड्यूटी करते हैं। जब यह बताया गया कि रोस्टर यहां भी लागू है तो काफी सोच विचार करके डा. ऋतुराज से बात करके डा. अनुराधा ने अपने मोबाइल में रोस्टर दिखाई। इसके अनुसार गुरुवार को डा. ऋतुराज की ड्यूटी थी लेकिन वे अपनी ड्यूटी से गायब थे। ---

क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी

सूर्यगढ़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. धीरेंद्र से पूछे जाने पर बताया कि डा. ऋतुराज सोमवार की दोपहर सूर्यगढ़ा आए थे। दोपहर ड्यूटी किए फिर रात्रि ड्यूटी किए। मंगलवार को उनका आफ था। बुधवार की शाम में ड्यूटी के बाद यहां से चले गए हैं। गुरुवार को उन्हें घोसैठ में ड्यूटी करनी थी। ----

स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग उपस्थिति पंजी

स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग उपस्थिति पंजी है। जबकि उपस्थिति पंजी एक होना चाहिए। दो उपस्थिति पंजी का होना संशय पैदा करता है। एक पंजी में लिपिक एवं आदेशपाल उपस्थिति बनाते हैं। जबकि दूसरे में अन्य सभी। इससे यह जाहिर हो रहा है कि वे लोग उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति भी अपने तरीके से बनाते हैं। चिकित्सक के साथ-साथ अन्य कर्मचारी भी मनमानी पर हैं। सभी अपने हिसाब से ड्यूटी कर रहे हैं। विभाग नकेल कसने में अक्षम साबित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी