29वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिनेशचंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

संसू.बड़हिया (लखीसराय) बड़हिया प्रखंड के गंगासराय स्थित शहीद दिनेश चंद्र स्मारक स्थल पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM (IST)
29वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिनेशचंद्र को दी गई श्रद्धांजलि
29वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिनेशचंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

संसू.,बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया प्रखंड के गंगासराय स्थित शहीद दिनेश चंद्र स्मारक स्थल पर सोमवार को भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में बाबरी मस्जिद विध्वंस में शहीद दिनेश चंद्र की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रखंड के कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित सैकड़ों लोगों ने दिनेश चंद्र की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा जय श्री राम, दिनेश चंद्र अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगाए। मौके पर दिनेशचंद्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवानंद साहू ने कहा कि आज कार सेवकों के बलिदान का ही परिणाम है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बन रहा है। आज के ही दिन 1992 को बाबरी विध्वंस में कुल छह कारसेवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसमें बिहार से एक मात्र सपूत दिनेशचंद्र भी थे। आज उनके बलिदान को पूरे भारत में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि जब तक इस देश में दिनेशचंद्र जैसे सपूत जिदा रहेंगे हिदुत्व का झंडा हमेशा बुलंद रहेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अयोध्या के बाद काशी, मथुरा जैसे विवादित मंदिरों को भी अतिक्रमण से मुक्त करके भारत में संपूर्ण हिदुत्व का वातावरण तैयार कर हिदू राष्ट्र के सपनों को साकार करना है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, रामशोभा सिंह, विपिन कुमार सिंह, जिला के मंत्री मणिकांत सिंह, नमामि गंगे के संयोजक मुकेश कुमार, महामंत्री नरोत्तम कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, जयनारायण सिंह आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी