प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न, प्रतिमा के नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखीसराय। शुक्रवार को चंदनपुरा पंचायत के मानो गांव में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:21 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न, प्रतिमा के नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न, प्रतिमा के नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखीसराय। शुक्रवार को चंदनपुरा पंचायत के मानो गांव में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की समाप्ति के पूर्व प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। नगर भ्रमण के बाद अनुष्ठान पाठ किया गया तथा यजमान अजय सिंह व पत्नी मीणा देवी के द्वारा अयोध्या से आए पुरोहित मुरारी शास्त्री, रामानुज शर्मा, दीनानाथ पाण्डे के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री लक्ष्मी दुर्गा मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया गया। उसके बाद हवन का आयोजन किया गया। हवन समाप्ति के बाद महा प्रसाद वितरण, कन्या पूजन, कन्याओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर पुरोहित श्री शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि माता के दर्शन व पूजन से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर ग्रामीण चन्द्रशेखर सिंह, रामानंद सिंह, मनोज कुमार, मंगल सिंह, सौरभ कुमार, संतोष, दीपक, पंकज, शंकर कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी